कानपुर रजिस्ट्री विभाग में 4000 करोड़ का घोटाला, आयकर विभाग ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी (Kanpur news)
कानपुर के रजिस्ट्री विभाग में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने जोन-4 में जांच के दौरान लगभग 4000 करोड़ रुपये की विसंगतियां पाई हैं। इस गड़बड़ी के कारण सरकारी खजाने को करीब 1000 करोड़ रुपये के टैक्स का नुकसान हुआ है। आयकर विभाग ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
जांच में पता चला कि यह हेराफेरी सुनियोजित तरीके से की गई थी। अधिकारियों ने कई रजिस्ट्रियों में जानबूझकर गलत पैन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज किए थे। लगभग 1000 पेन नंबरों में गलत जानकारी भरी गई थी, ताकि आयकर विभाग की नजरों से बचा जा सके। टीम ने डिजिटल और मैनुअल रिकॉर्ड की गहन जांच की।
यह कार्रवाई कानपुर रजिस्ट्री विभाग के खिलाफ पिछले 35 दिनों में चौथी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले जोन-1 में 2500 करोड़, जोन-2 में 1100 करोड़ और जोन-3 में 3500 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आ चुकी है। इन चारों जोन को मिलाकर कुल 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। विभाग को इन चार जोन में लगभग 3000 करोड़ रुपये के टैक्स का चूना लगा है।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह हेराफेरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। टीम ने डिजिटल और मैनुअल रिकॉर्ड, स्टांप शुल्क की गणना से संबंधित विवरण और डेटा ट्रांसफर प्रक्रिया की पड़ताल की।
ब्रह्मानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव का समापन, सोनाली और मुस्कान बनीं विजेता (Kanpur news)
Kanpur Bar Election: प्रत्याशियों ने ठुकराई कंप्यूटर मतगणना, अब पुराने तरीके से होगी गिनती
कानपुर में गुरु हरि राय साहब का प्रकाश पर्व, शबद-कीर्तन से संगत निहाल (Kanpur news)
Kanpur Metro: आईआईटी-नौबस्ता अप-लाइन पर टेस्टिंग की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगा ट्रायल
कानपुर पुलिस कमिश्नर ने किया रामादेवी चौराहे का निरीक्षण, ट्रैफिक जाम पर दिए सख्त निर्देश (Kanpur news)
Kanpur Cricket News: रोमांचक मुकाबले में आरपीसीए श्याम नगर ने चैलेंजर्स इलेवन को हराया
कानपुर के तलाकमहल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक (Kanpur fire news)
कानपुर में KDA संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, काम के तनाव में था (Kanpur news)
