0

संदिग्ध हालत में होटल में ठहरा युवक झुलसा, हालत गंभीर, आगरा रेफर

By Nov 29, 2025

थाना जमुनापार के पानीगांव क्षेत्र में स्थित एक होटल में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां ठहरे एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसने की खबर सामने आई। बहराइच के सराय बस्ती निवासी जगदेव नाम का युवक बुधवार देर शाम से ही पानीगांव क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को वह अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की हालत को बेहद गंभीर बताते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में पानीगांव चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें होटल में इस प्रकार की किसी घटना की तत्काल सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है और तथ्यों की पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और युवक के आग की चपेट में आने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

फ्लैट देने में विफल बिल्डर को 29.80 लाख रुपये लौटाने का आदेश

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने फ्लैट खरीदार को बड़ी राहत देते हुए एक बिल्डर को फ्लैट की राशि ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। आयोग ने यह फैसला तब सुनाया जब एक...
By Nov 29, 2025

आगरा के 12 चेहरों को मिलेगा डिजाइनर कैलेंडर पर छाने का मौका

शहर में फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। हाल ही में, एक प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा वार्षिक कैलेंडर के लिए 'फेस ऑफ आगरा' ऑडिशन का...
By Nov 29, 2025

जल निगम के कार्य में बाधा, पार्षद के घर में घुसकर मारपीट, चाकू भी लहराया

शहर के वार्ड बारह से पार्षद किशन नायक के सरकारी कार्य में बाधा डालने और उनके घर में घुसकर मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना 21 नवंबर की सुबह करीब 11:30...
By Nov 29, 2025

पिस्टल तानकर छत से फेंका, मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष

थाना खंदौली क्षेत्र के उजरई गांव में शनिवार को मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक युवक को छत से नीचे फेंक दिया गया। घायल युवक की हालत...
By Nov 29, 2025

आगरा: राइफल साफ करते सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली लगने से मौत, परिवार सदमे में

आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब वर्क फ्रॉम होम कर रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की राइफल से अचानक चली गोली लगने से मौत हो गई। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्ञानेंद्र शर्मा (42) को यह गोली...
By Nov 29, 2025

मोबाइल कवर में छिपाकर चांदी की चोरी, शातिर ठेकेदार और कारीगर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में चोरों ने चांदी चुराने के लिए एक बेहद शातिर और अनोखा तरीका अपनाया। लैन गाऊशाला, बेलनगंज (छत्ता) स्थित एक चेन फैक्ट्री से चांदी चोरी का मामला सामने आने के...
By Nov 29, 2025

आगरा वायुसेना स्टेशन पर आतंकी हमला: मॉक ड्रिल में दो संदिग्ध गिरफ्तार

आगरा वायुसेना स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर उस समय हलचल मच गई जब आतंकवादी हमले की चेतावनी के साथ एक बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल शुरू की गई। 'हेलो, आपको मेरी आवाज आ रही है। आगरा...
By Nov 29, 2025

10 ग्राम का नीलकंठी पक्षी, 10 हजार किमी की उड़ान भरकर आगरा पहुंचा

आगरा: प्रकृति की अद्भुत रचनाओं में से एक, मात्र 10 ग्राम वजन और 12-14 सेंटीमीटर आकार का नीलकंठी (ब्लूथ्रोट) पक्षी, अपनी नन्ही काया में अदम्य जिजीविषा का परिचय देते हुए 10 हजार किलोमीटर की लंबी...
By Nov 29, 2025

साझा करें