राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनीं Sadhvi Niranjan Jyoti, केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 18 मार्च को नई दिल्ली में पदभार ग्रहण किया। यह नियुक्ति पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पदभार ग्रहण करने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि यह आयोग पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब पिछड़ा समाज सशक्त होगा, तभी भारत चतुर्दिक विकास पथ पर अग्रसर बनेगा।
साध्वी निरंजन ज्योति के राजनीतिक सफर की शुरुआत 2002 के विधानसभा चुनाव से हुई थी। वह 2012 में हमीरपुर विधानसभा से भाजपा विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने फतेहपुर से सांसद का चुनाव जीता और केंद्रीय राज्यमंत्री बनीं। राजनीतिक रूप से सशक्त होने के साथ ही उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी प्रदान की गई।
साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव पत्योरा में जश्न का माहौल है। तांबेश्वर नगर स्थित उनके आवास पर समर्थकों का आना-जाना शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयोगी को UP High Court से राहत, आपराधिक कार्यवाही पर रोक
नव दुर्गा और ईद से पहले Agra news: नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
वृक्षारोपण पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- करोड़ों दिए पर पेड़ कहां हैं? UP politics news
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
