RRB NTPC Answer Key 2025: इंटर लेवल CBT-2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इंटर लेवल CBT-2 परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर दी है। बोर्ड ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह आंसर-की उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार होने में मदद करेगी।
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार 30 दिसंबर तक इस आंसर-की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
RRB NTPC Answer Key 2025: ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘RRB NTPC Inter Level CBT-2 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
5. यदि कोई आपत्ति है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन दर्ज करें।
