0

पसलियां टूटीं, लिवर-फेफड़े फटे: बरेली में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, मेला देखने गया था युवक

By Dec 10, 2025

बरेली के सेंथल में एक सब्जी विक्रेता मुकेश मौर्य की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुकेश गुरुवार शाम को कस्बा में लगे मेले को देखने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसे फोन किया, जिस पर उसने बताया कि वह मेले में ही है और जल्द आएगा। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। शुक्रवार सुबह श्मशान घाट के पास गेहूं के खेत में उसका शव मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मुकेश की पसलियां टूटी हुई थीं, और उसके लिवर व फेफड़े भी फट गए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि हमलावर ने पीटने के बाद घुटने के बल उसके सीने पर बैठकर गला दबाया होगा। मृतक के पिता रामप्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मुकेश की अप्रैल में शादी होनी थी, जिससे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

इंडिगो की लेट-लतीफी का डर: 10 मिनट की देरी से भी 60 सीटें खाली, एयरलाइन को करोड़ों का नुकसान

इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी दिक्कतों के चलते पिछले कई दिनों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि शनिवार को कुछ राहत रही, जब बेंगलुरू-बरेली-बेगलुरू फ्लाइट्स सिर्फ 10 मिनट ही लेट रही। इससे यात्रियों को...
By Dec 10, 2025

Swara Bhaskar के ससुर को ब्रेन हेमरेज, ICU में भर्ती; एक्ट्रेस ने लोगों से की भावुक अपील

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ससुर और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद अहमद के पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया है। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस ने बयान जारी कर बताया कि उन्हें बरेली के एसआरएमएस...
By Dec 10, 2025

रेल फाटक पर कार चालक को आया हार्ट अटैक, टला बड़ा हादसा, 15 मिनट तक थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, बरेली। रेल फाटक पार करते समय कार चालक को हार्ट अटैक हो गया। वह बेसुध होकर स्टेयरिंग पर टिके थे। गनीमत रही कि समय रहते गेटमैन ने पटरी पर खड़ी कार देखकर ट्रेनों...
By Dec 10, 2025

शिक्षिका की 3 जिदें बनी तलाक का कारण: कोर्ट ने पूछा- बच्चों को क्या सिखाएगी ये शिक्षिका?

एमए बीएड टीईटी प्रशिक्षित एक महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए पति के संयुक्त परिवार से दूरी बना ली। चार साल तक ससुराल से दूर रही। पति ने काफी प्रयास किया...
By Dec 10, 2025

97 लाख के कोडीन सीरप का बड़ा घोटाला, बिल पर खरीदकर नशे के लिए बेच दिया!

कोडीनयुक्त खांसी के सीरप समेत अन्य नारकोटिक दवाओं की बिलों पर जमकर खरीद की गई, लेकिन उसका स्टाक और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले। कारोबारियों ने दवाएं मंगाई और उन्हें लाखों की हेरफेर कर ठिकाने...
By Dec 10, 2025

साझा करें