शिवांश के शानदार प्रदर्शन से आरबीएस यलो की क्रिकेट लीग में जीत
By
Jun 19, 2026
आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में चल रही सबजूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग में आरबीएस यलो ने आरबीएस ग्रीन को 81 रनों से हराकर एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस यलो ने 30 ओवर में 206 रन बनाए। टीम के लिए चेतन ने 51, शिवांश कौल ने 26, अवि ने 24 और हर्ष चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया। आरबीएस ग्रीन की ओर से दिव्यम ने 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस ग्रीन की पूरी टीम 125 रनों पर सिमट गई। आरबीएस यलो के लिए शिवांश कौल और धैर्य ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। इस जीत से आरबीएस यलो को लीग में बढ़त मिली है, जो आगे के मैचों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। पूर्व क्रिकेटर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने शिवांश कौल को उनके ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।
अगली खबरें
