0

RBI गवर्नर का बड़ा बयान: ब्याज दरें लंबे समय तक रहेंगी कम? टैरिफ और रुपये की कमजोरी पर कही ये बात

By Dec 17, 2025

आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor) ने इस बात के संकेत दिए हैं कि ब्याज दरें लंबे समय तक कम रह सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआइ के आर्थिक अनुमानों (RBI on Economic Forecast) में उन व्यापार समझौतों के असर को शामिल नहीं किया गया है, जिन पर अभी बातचीत चल रही है।

अगर इन समझौता पर हस्ताक्षर हो जाते हैं तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर में इजाफा होगा। आरबीआइ गवर्नर ने कहा, ‘अगर अमेरिका से व्यापार समझौता हो जाता है तो अर्थव्यवस्था पर लगभग आधा प्रतिशत का असर दिखाई देगा।’

इंटरव्यू के दौरान संजय मल्हो संजय मल्होत्रा ने इस बात को स्वीकार किया कि दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े वाकई हैरान करने वाले थे। हमने जुलाई-सितंबर तिमाही में सात प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का अनुमान लगाया था, लेकिन अब हमें अपने अनुमान में सुधार करना होगा। जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही है, लेकिन आगे चलकर वृद्धि दर धीमी होने की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का पूरा असर अगली तिमाही में दिखाई देगा।

अमेरिकी टैरिफ का सबसे ज्यादा असर टेक्सटाइल से लेकर केमिकल तक के सेक्टर पर पड़ेगा। फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए दंडात्मक टैरिफ के दबाव में है, जिससे इसका व्यापार घाटा बढ़ता जा रहा है और इसकी मुद्रा रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। दिसंबर की शुरुआत में आरबीआइ ने रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती की और आगे और कमी करने का रास्ता खुला रखा है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और यह अब तक का सबसे निचला स्तर छू चुका है। हालांकि, 17 दिसंबर को आरबीआई के दखल के बाद रुपये में आई रिकवरी देखने को मिली है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

चीन के साथ संबंधों पर संसदीय समिति की 360-डिग्री चर्चा, थरूर ने बताया क्या हुआ

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि संसदीय स्थायी समिति ने विदेश मामलों पर भारत के चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते, सीमा की स्थिति और भू-राजनीतिक चिंताओं पर चर्चा की। समिति ने दोनों...
By Dec 17, 2025

राष्ट्रपति पद ठुकरा ठुकराकर अटल ने पेश की थी मिसाल, बताया क्यों नहीं जाना चाहते थे PM पद से राष्ट्रपति भवन

अटल बिहारी वाजपेयी ने कलाम की जगह राष्ट्रपति न बनकर राजनीतिक शुचिता की मिसाल पेश की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों का पालन किया। एपीजे कलाम की जगह साल 2002 में...
By Dec 17, 2025

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब बिना PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगी CNG; 18 दिसंबर से लागू होगा नियम

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। 18 दिसंबर 2025 से, दिल्ली में सीएनजी भरने वाले सभी वाहनों के लिए वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC)...
By Dec 17, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा में ‘संजीवनी’! बंसेरा पार्क में बांस ने किया कमाल, प्रदूषण और गर्मी दोनों पर काबू

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच सराय काले खां का बंसेरा पार्क प्रदूषण कंट्रोल का रास्ता दिखा रहा है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) के लिए दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी...
By Dec 17, 2025

OTT पर बड़ा एक्शन: 43 प्लेटफॉर्म्स बैन, सोशल मीडिया के लिए भी सख्त नियम लागू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अश्लीलता को रोकने और महिलाओं और बच्चों सहित यूजर्स के लिए इंटरनेट को सुरक्षित बनाने के मकसद से कुछ नियम बनाए हैं। जिसके तहत 50 लाख से ज्यादा...
By Dec 17, 2025

बांग्लादेशी नेताओं की धमकी के बाद भारत का कड़ा रुख, ढाका में वीजा आवेदन केंद्र बंद

भारत ने बुधवार को ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) को बंद कर दिया। यह फैसला चरमपंथी तत्वों की धमकियों और बांग्लादेशी नेताओं के भड़काऊ बयानों के बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया...
By Dec 17, 2025

बांग्लादेश से तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, ढाका में वीजा केंद्र बंद

भारत ने बुधवार को ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) को बंद कर दिया। यह फैसला चरमपंथी तत्वों की धमकियों और बांग्लादेशी नेताओं की भड़काऊ टिप्पणियों के बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया...
By Dec 17, 2025

संसद में वेपिंग का ‘ऑडिट’! टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद पर बीजेपी का बड़ा हमला, वीडियो जारी कर मांगा जवाब

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आजाद पर संसद के अंदर वेपिंग (e-cigarette) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह घटनाक्रम बीजेपी सांसद...
By Dec 17, 2025

साझा करें