कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
कानपुर के विकास नगर स्थित शकुंतला शक्ति पीठ में आयोजित राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ का रविवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान सवा लाख गुलाब और कमल के पुष्पों से महायज्ञ में आहुति दी गई। यह आयोजन डॉ. आचार्य अमरेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष सुनीता मिश्रा के संरक्षण में संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं ने गुलाब पुष्प, किशमिश और मखाना जैसे द्रव्यों से भगवती महालक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन किया। आचार्यों ने राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुर सुंदरी का भी विशेष पूजन किया।
महायज्ञ में बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, विधायक सलिल विश्नोई समेत कई स्थानीय नेता और सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान डॉ. सुनीता मिश्रा ने महिलाओं के साथ कन्या पूजन कर उन्हें वस्त्र और दक्षिणा भी भेंट की।
महायज्ञ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
कानपुर में ई-ऑटो चालकों का हल्लाबोल, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम का विरोध; जानिए क्या है पूरा मामला
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियम पर E-auto चालकों का हल्लाबोल, चक्का जाम कर विरोध
कानपुर में राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ संपन्न, सवा लाख फूलों से हुई पूर्णाहुति
Kanpur news: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
फील्डगन फैक्ट्री में इंटर-सेक्शनल cricket tournament शुरू, CS Warrior ने जीता पहला मैच
कानपुर में KDA का खौफ: अवैध प्लॉटिंग करने वालों ने खुद तोड़े निर्माण, 12 बीघा और चिह्नित
