उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी है।
इस सक्रिय मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी देखी गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग ने 7 से 12 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विशेष रूप से 10 और 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी है।
आगामी दिनों में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसके अतिरिक्त, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में झमाझम बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कानपुर: डिग्री के साथ ज्ञान और कौशल ही सफलता की कुंजी: सीए हरप्रीत सिंह
सरकारी वकील नियुक्ति: पारदर्शी व्यवस्था पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, UP politics news
आगरा के SRK मॉल में छात्र ने की आतिशबाजी, दहशत के बाद मची भगदड़; कार से मिला और बारूद
यूपी साक्षरता परीक्षा: 5.19 लाख निरक्षर हुए सफल, 95% से अधिक पास दर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी कानपुर में AI पर मंथन, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर और मुरादाबाद जारी करेंगे म्युनिसिपल बॉण्ड, विकास को मिलेगी रफ्तार
Lucknow News: सुशील तिवारी पम्मी बने नगर निगम कार्यकारिणी के नए उपाध्यक्ष, भाजपा में सियासी खींचतान
कानपुर: बाबा बिरयानी और बेटे महफूज की हो सकती है गिरफ्तारी, धोखाधड़ी का मामला
