राफेल का खूंखार हथियार हैमर भारत में बनेगा, फ्रांस से हुआ बड़ा समझौता
नई दिल्ली में भारत और फ्रांस के बीच एक ऐतिहासिक रक्षा समझौता हुआ है, जिसके तहत राफेल लड़ाकू विमान के एक प्रमुख हथियार ‘हैमर’ (हाईली एजाइल म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज) मिसाइल प्रणाली का उत्पादन भारत में किया जाएगा। इस समझौते पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और फ्रांस की सफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस (एसईडी) ने हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को एक नई उड़ान देगा।
सूत्रों के अनुसार, यह संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) प्राइवेट लिमिटेड होगी, जिसमें बीईएल और सफ्रान की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस समझौते के तहत, शुरुआत में कुछ पुर्जे फ्रांस से आयात किए जाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे उत्पादन का 60% हिस्सा भारत में ही निर्मित किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकल पुर्जे और सब-असेंबली शामिल हैं। मिसाइल की अंतिम असेंबली, परीक्षण और गुणवत्ता जांच की जिम्मेदारी बीईएल की होगी।
यह समझौता 24 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार और सफ्रान के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीईएल के सीएमडी मनोज जैन और एसईडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर जिग्लर ने संयुक्त रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए।
हैमर मिसाइल अपनी उच्च सटीकता और माड्यूलर डिजाइन के लिए जानी जाती है, जिससे यह विभिन्न विमानों, जैसे राफेल और हल्के लड़ाकू विमान तेजस, के लिए एक अत्यंत प्रभावी हथियार साबित होती है। यह हवा से जमीन पर सटीक निर्देशित हमला करने में सक्षम है।
यह समझौता रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि देश में उन्नत हथियार प्रणालियों के निर्माण से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की क्षमताएं और मजबूत होंगी। इससे पहले, फरवरी 2025 में एयरो इंडिया के दौरान दोनों कंपनियों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसकी परिणति अब संयुक्त उद्यम की स्थापना के रूप में हुई है।
भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को मजबूती: सेना प्रमुख 2 दिसंबर को श्रीलंका के दौरे पर
अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग: चीन को भारत का दो टूक जवाब
दिल्ली के जर्जर फ्लैटों में हजार परिवारों का जीवन खतरे में, DDA की उपेक्षा
नेतन्याहू की भारत यात्रा टली, इजरायल ने सुरक्षा पर जताया पूरा भरोसा
दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’: 12 दिन से जारी संकट, अब और बिगड़ सकते हैं हालात
दिल्ली के नारायणा में पेंट गोदाम में भीषण आग, मालिक रोहन लापता
दिल्ली में जल्द शुरू होंगी हॉट एयर बैलून की सवारी, यमुना किनारे बढ़ी रोमांच की छटा
इथियोपियाई ज्वालामुखी राख: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का बाधित, 11 उड़ानें रद्द
