राजो गांव में दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में राजो गांव में पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला होली के दिन हुए एक झगड़े से शुरू हुआ था। रत्नेश यादव नामक व्यक्ति का मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी राकेश सहनी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। होली के दिन जब रत्नेश यादव महिंद्रा पिकअप लेकर कटरा थाना की ओर जा रहा था, तभी लखनपुर के पास राकेश सहनी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उसकी पिकअप को घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान पिकअप के शीशे तोड़ दिए गए और टायर में चाकू मार दिया गया।
आपसी पंचायत के बावजूद जब यह मामला शांत नहीं हुआ, तो रविवार को राकेश सहनी अपने तीन साथियों के साथ सनहपुर गांव पहुंचा। रत्नेश यादव ने उन्हें देखकर दीपक सहनी की दुकान में छिपने का प्रयास किया। तभी राकेश सहनी के साथ आए लखनपुर से करीब आठ-दस अन्य युवक भी रत्नेश को जबरन छुड़ाने के लिए गांव आ पहुंचे, जिनमें से एक युवक पिस्तौल लहरा रहा था।
ग्रामीणों ने जब इन युवकों को रोकने की कोशिश की, तो वे भागने लगे। इस दौरान राजो हनुमान मंदिर के पास कृष्णनंदन साह नामक एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके पास से एक पिस्तौल, एक गोली और एक मैगजीन बरामद हुई, जिसे बाद में ग्रामीणों ने सिंहवाड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने बताया कि पिस्तौल गांव के ही योगेश कुमार की थी, जिसे उसने भागते समय थमा दिया था। पुलिस ने योगेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पहचान सुनील सहनी, परिक्षण सहनी, सुमन पासवान और अखिलेश पासवान के रूप में हुई है, जो सभी लखनपुर, थाना जजुआर, जिला मुजफ्फरपुर के निवासी हैं।
कांड के अनुसंधानक दारोगा विक्रांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेश ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी हाई-टेक डिजिटल लॉकर की सुविधा
एमटीटी कॉलेज का टेबल टेनिस में दबदबा, अंतर-महाविद्यालय टूर्नामेंट जीता
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में हाईटेक नकल, दो परीक्षार्थी निष्कासित
दरभंगा-दिल्ली उड़ान रद्द, यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट
दूसरी शादी का वीडियो शेयर करने वाले पति की पहली पत्नी की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
ओवरलोडिंग बसों से बेनीपुर-दरभंगा मार्ग पर मौत का साया, कौन लेगा जिम्मेदारी?
ऑनलाइन युग में ऑफलाइन हाजिरी: दरभंगा विश्वविद्यालयों में कब होगा बदलाव?
दरभंगा में शिक्षण संस्थान पर बुलडोजर, फायरिंग और सड़क जाम का तांडव
