राहुल-तेजस्वी की ‘गायब’ होने की आदत पर मंत्री का तंज, विपक्ष पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की लगातार दूसरे दिन अनुपस्थिति के बीच राजद विधायकों के सदन का बहिष्कार करने पर सत्ता पक्ष ने जमकर पलटवार किया है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, जो केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र भी हैं, ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सुनना नहीं चाहते और केवल विवाद खड़ा करना उनका काम है।
मंत्री सुमन ने कहा कि आज भी विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं था, इसलिए वे सदन से बाहर चले गए। राज्य भर में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर विपक्ष के सवालों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है और विपक्ष इस पर गलत धारणा बना रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सही तरीके से काम कर रही है और जनता ने उन्हें भारी जनादेश दिया है, जबकि विपक्ष को जनता ने नकार दिया है, इसी कारण वे तिलमिलाए हुए हैं।
तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, वे अक्सर गायब रहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘यूएसपी’ (Unique Selling Proposition) बताते हुए कहा कि उनकी यही पहचान है कि वे चुनाव के समय सक्रिय होते हैं और फिर अचानक गायब हो जाते हैं, जिसका कोई पता नहीं चलता।
इस क्रम में, ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने भी विपक्ष के वाकआउट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सदन में रहने की इच्छा ही नहीं है। उनके नेता भी भागे हुए हैं, इसलिए उनके पास एक बहाना था और वे भाग गए, जबकि ठीकरा हम पर फोड़ रहे हैं। मंत्री चौधरी के अनुसार, विपक्ष अभी भी उस सदमे से नहीं उबरा है जो जनता द्वारा दिए गए जनादेश से उन्हें लगा है। वे यह सामना नहीं करना चाह रहे हैं कि बिहार कैसे चलेगा और आगे क्या होगा। उन्हें रुककर बोलने से किसी ने मना नहीं किया, लेकिन उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है।
पटना-मसौढ़ी मार्ग बनेगा फोरलेन: संपतचक से परसा बाजार तक कनेक्टिविटी में होगा सुधार
तेजस्वी के पुराने बयान पर विजय चौधरी का पलटवार, नीतीश के नेतृत्व की जमकर की तारीफ
बिहार की राजनीति में पाला बदलने की अटकलें तेज, चिराग और तेजस्वी के बयान से गरमाई चर्चा
बिहार में 17 हजार करोड़ की लागत से बिछेगी 400 KM नई रेल लाइन
बालिग की मर्जी सर्वोपरि: हाईकोर्ट ने युवती को पति संग जाने की दी इजाजत
पीएचईडी में बड़ी कार्रवाई: 5 जेई निलंबित, 4 एसडीओ और 1 ईई पर भी गिरी गाज
BPSC AEDO भर्ती: 935 पदों पर आवेदन का दूसरा मौका, जानें कब तक करें अप्लाई
नीतीश का राजद पर हमला: ‘गड़बड़ की तो छोड़ दिया, अब साथ नहीं जाएंगे’
