पटना-मसौढ़ी मार्ग बनेगा फोरलेन: संपतचक से परसा बाजार तक कनेक्टिविटी में होगा सुधार
पटना से मसौढ़ी की ओर जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को नया स्वरूप मिलने जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ने पटना-मसौढ़ी एसएच-एक को फोरलेन के रूप में विकसित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना के तहत संपतचक बाजार से परसा बाजार (पुराना एनएच-83) के बीच चिपरा और बदलाचक मार्ग होकर कुल 6.415 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा।
वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित इस निर्माण पर 72 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है और इसे 15 माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस मार्ग के फोरलेन होने से व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और संपतचक, चिपरा, बदलाचक तथा परसा बाजार के लोगों को राजधानी से और अधिक सुगम तरीके से जुड़ने का लाभ प्राप्त होगा। परियोजना से पूरे क्षेत्र की संपर्कता में बेहतर होगी।
वर्तमान में यह मार्ग संकरा होने के कारण जाम, दुर्घटनाओं और धीमी आवाजाही की समस्या से जूझता है। सड़क चौड़ी होने के बाद पटना-मसौढ़ी रोड और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों को तेज, सुगम और सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा। फोरलेन बनने से यातायात दबाव घटेगा तथा यात्रा समय में भी कमी आएगी।
परियोजना के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले बेस लेयर, टिकाऊ बिटुमिनस सतह, दोनों तरफ समुचित जल निकासी प्रणाली तथा आधुनिक सड़क सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। सड़क को भविष्य के बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए आधुनिक डिजाइन के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे आने वाले वर्षों में भी इस मार्ग पर सुचारू यातायात बना रहे। पटना सिटी रोड डिविजन की ओर से इस परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी गई है, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
संपतचक बाजार से परसा बाजार तक सड़क के दोनों ओर घनी आबादी होने के कारण यहां प्रतिदिन भारी यातायात दबाव रहता है। वर्तमान दो लेन सड़क संकरी होने से लोगों को आने-जाने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही बरसात के दौरान उचित जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलजमाव की समस्या भी बढ़ जाती है।
फोरलेन निर्माण के बाद लोगों को चौड़ी और बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए जल निकासी प्रणाली बनाए जाने से जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी। संपतचक से परसा बाजार के बीच फोरलेन निर्माण पूरा होने पर पटना के लोगों के लिए गया, जहानाबाद और मसौढ़ी की यात्रा काफी आसान हो जाएगी।
तेजस्वी के पुराने बयान पर विजय चौधरी का पलटवार, नीतीश के नेतृत्व की जमकर की तारीफ
बिहार की राजनीति में पाला बदलने की अटकलें तेज, चिराग और तेजस्वी के बयान से गरमाई चर्चा
बिहार में 17 हजार करोड़ की लागत से बिछेगी 400 KM नई रेल लाइन
बालिग की मर्जी सर्वोपरि: हाईकोर्ट ने युवती को पति संग जाने की दी इजाजत
पीएचईडी में बड़ी कार्रवाई: 5 जेई निलंबित, 4 एसडीओ और 1 ईई पर भी गिरी गाज
BPSC AEDO भर्ती: 935 पदों पर आवेदन का दूसरा मौका, जानें कब तक करें अप्लाई
राहुल-तेजस्वी की ‘गायब’ होने की आदत पर मंत्री का तंज, विपक्ष पर साधा निशाना
नीतीश का राजद पर हमला: ‘गड़बड़ की तो छोड़ दिया, अब साथ नहीं जाएंगे’
