यूपी के 12 जिलों में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी, बनेगा ‘UP Heat Action Plan’
उत्तर प्रदेश में आगामी गर्मी के मौसम में लू के प्रकोप से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राज्य सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेश के 12 जिलों में सिटी हीट एक्शन प्लान (HAP) तैयार करने का निर्णय लिया है। इन जिलों में मार्च माह तक यह प्लान विकसित किया जाना है।
योजना के तहत, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अपने-अपने क्षेत्रों में अत्यधिक तापमान से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें ग्रीन एरिया में वृद्धि, सड़कों के किनारे छायादार वृक्षारोपण, जलाशयों का पुनर्निर्माण और कूलिंग शेल्टर्स की स्थापना जैसे कदम शामिल हैं। इसके अलावा, ताप परावर्तक पेंट और निर्माण सामग्री का उपयोग करने पर भी जोर दिया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य शहरी तापमान को नियंत्रित करने के लिए दीर्घकालिक उपाय करना है। योजना के तहत रूफटॉप ग्रीनरी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य रूप से लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इन जिलों में हीट एक्शन प्लान विकसित करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है, जो 20 मार्च तक अपनी रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपेंगी।
इन 12 जिलों में अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर, मथुरा, बांदा और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)
CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ OTT film के निर्देशक पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
यूपी में DIOS के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, कानपुर से लखनऊ मार्च शुरू
होली पर यूपी से मुंबई के लिए चलेगी एक और special train, गोविंदपुरी होकर गुजरेगी
Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा
लखनऊ में राज्यपाल ने UP NCC cadets को किया सम्मानित, RDC 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान
Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)
