0

मेरठ बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

By Dec 17, 2025

मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के चलते शहर में बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बेगमपुल, हापुड़ रोड, सिविल लाइंस, अंबेडकर चौराहा, चौ. चरण सिंह पार्क, कचहरी और डीएम कार्यालय जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यातायात पुलिस को भी पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। आंदोलन के दौरान जुलूस या धरने वाले मार्गों पर आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन किया जाएगा ताकि आम जनता को असुविधा न हो। सभी थाना प्रभारियों और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आंदोलन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण तरीके से बंद सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अखिलेश यादव को पसंद आया सपा नेता का कोट, बोले- ‘हमें भी सिलवा दो ऐसा ही…’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक निजी पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में जब अखिलेश यादव दिल्ली में सपा नेता सम्राट मलिक से मिले, तो उन्होंने मलिक...
By Dec 17, 2025

साझा करें