0

PM कुसुम योजना: किसानों के लिए खुशखबरी! सोलर पंप पर मिल रही ₹1 लाख तक की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

By Dec 9, 2025

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के तहत किसानों को सोलर पंप लगवाने पर सरकार एक लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है। दो एचपी सोलर पंप का निर्धारित मूल्य 164322 रुपये है, जिसमें राज्य सरकार 56737 रुपये और केंद्र सरकार 41856 रुपये का अनुदान देगी। इस प्रकार, किसान को केवल 60729 रुपये जमा करने पर सोलर पंप का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी।

यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू की जा रही है, ताकि वित्तीय वर्ष में जिले को मिले लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सके। जिले में 263 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य है, और किसान 10 एचपी सबमर्सिबल पंप तक के लिए सोलर लगवा सकते हैं। सोलर पंप लगवाने के लिए किसान को पहले बोरिंग करानी होगी। इसके बाद, दो एचपी के कनेक्शन पर सरकार एक लाख रुपये तक का अनुदान देगी। कनेक्शन के लिए 5000 रुपये की ऑनलाइन टोकन मनी भी जमा करनी होगी।

जिन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा, उनके नलकूप पर लगे सभी विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे और भविष्य में बोरिंग के लिए कोई कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि 26 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और इसका लाभ लेकर किसान बिजली के बिल से निजात पा सकते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दोस्त को बचाने आया, सीने में उतार दी गोली! जालौन में सनसनीखेज वारदात, युवक की हालत नाजुक

जालौन के तुफैलपुरवा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दोस्त को बचाने आए एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के अनुसार, शहर के मुहल्ला तुफैलपुरवा में रात करीब 10 बजे कृष...
By Dec 9, 2025

साझा करें