आगरा में दिनदहाड़े ऑटो में जेबकटी, युवक के एक लाख रुपये चोरी
By
Dec 17, 2025
थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो में जेबकटी का मामला सामने आया है। गांव बाद, मलपुरा, मलपुरा निवासी पीड़ित कप्तान सिंह चाहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे वह तहसील से बैनामा कराकर मेहर टॉकीज से सफेद बैट्री वाले ऑटो में सेवला जा रहे थे। ऑटो चालक ने ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के पास सवारी लेने के बहाने वाहन रोका। फोन कर अपने एक परिचित को बुला लिया।
आरोपी गोपालपुरा स्थित अंबेडकर मूर्ति के सामने ऑटो में बैठा और छोटा बैग पीड़ित के पैरों पर रख दिया। सेवला टेंपो स्टैंड पर पहुंचते ही आरोपी ने कप्तान सिंह की पैंट की दाहिनी जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए और बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगली खबरें
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
सरकारी विभाग के वाहन से चोरी, पुलिस चौकी से 20 कदम दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल
आगरा में घर खरीदने का सुनहरा मौका! अटल पुरम फेज टू में 518 भूखंडों का आवंटन, जानें पूरी प्रक्रिया
शराब के ठेकों पर ‘प्लास्टिक’ का कहर! निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना
कर वसूली और IGRS में सुस्ती पर मंडलायुक्त नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
आगरा में यमुना नदी पर बन रहा 200 करोड़ का मेट्रो पुल, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा
आगरा में 200 करोड़ की लागत से यमुना पर बन रहा मेट्रो पुल, डेढ़ साल में होगा तैयार, यूपी के लाखों लोगों को मिलेगी राहत
