पति से कहासुनी के बाद विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नवाबगंज नगरिया गांव में मंगलवार की देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना का कारण मृतका के पति से फोन पर हुई कहासुनी बताई है। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय आशु पत्नी अनिल कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो नवाबगंज नगरिया की निवासी थी। परिजनों ने बताया कि शाम को किसी समय आशु का उसके पति अनिल कुमार से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अनिल कुमार दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शाम करीब छह बजे के आसपास जब परिजनों ने कमरे में आशु का शव फांसी पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने तत्काल मृतका के मायके पक्ष को भी इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतका के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें पति की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
प्रदूषण पर CJI की दो टूक: हमारे पास कोई जादुई छड़ी नहीं
WPL नीलामी: 67 खिलाड़ी बिके, 2026 सीजन के लिए टीमों का बदला समीकरण
कर्नाटक कांग्रेस में कुर्सी की जंग: खरगे ने बुलाई दिल्ली में अहम बैठक
लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद कार में सो गया हत्यारा, नशे में धुत कंडक्टर गिरफ्तार
दिल्ली में अंतिम संस्कार अब सिर्फ गोबर के कंडों से, लकड़ी पर MCD का प्रतिबंध
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन: थाई ज्वेलरी से अफगान ड्राई फ्रूट्स तक, खरीदारों की लगी भीड़
Netflix की समीर वानखेड़े पर दलील: व्यंग्य को गंभीरता से न लें
अरावली पहाड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस और केंद्र सरकार में राजनीतिक घमासान
