चीन के साथ संबंधों पर संसदीय समिति की 360-डिग्री चर्चा, थरूर ने बताया क्या हुआ
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि संसदीय स्थायी समिति ने विदेश मामलों पर भारत के चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते, सीमा की स्थिति और भू-राजनीतिक चिंताओं पर चर्चा की। समिति ने दोनों देशों के बीच संबंधों पर 360-डिग्री दृष्टिकोण पेश किया।
यह समिति ‘भारत-चीन संबंधों की समझ और आगे का रास्ता’ विषय पर विचार-विमर्श कर रही है। इसके समक्ष विशेषज्ञों और चीन के संबंध में अनुभव रखने वाले लोगों द्वारा विचार रखे गए। समिति के अध्यक्ष थरूर ने बैठक के बाद कहा, “हमने सीमा पर चर्चा की, हमने व्यापारिक रिश्ते पर चर्चा की, हमने भू-राजनीतिक चिंताओं पर चर्चा की, हमने पड़ोस में चीन की उपस्थिति पर मंथन किया। समिति के लिए कोई भी मुद्दा ऐसा नहीं है जो रुचिकर न हो, यह भारत-चीन संबंधों का 360-डिग्री दृष्टिकोण था। आगे का रास्ता भी इसमें शामिल था, लेकिन मैं उस पर चर्चा नहीं कर सकता।”
थरूर ने कहा, “हम थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे कि लोकसभा में शांति विधेयक पर बहस और मंत्री का उत्तर हमारी लंबे समय से निर्धारित बैठक के समय से टकरा गया। कई सांसदों को आना-जाना पड़ा। जिनके पास व्हिप था, उन्हें सदन में उपस्थित रहना पड़ा। मैं स्वयं बहस में भागीदार के रूप में मंत्री का उत्तर सुनना चाहता था। मुझे इस बात का दुख है कि चीन के मुद्दे पर रुचि रखने वाले सभी सांसद उपस्थित नहीं हो सके।”
राष्ट्रपति पद ठुकरा ठुकराकर अटल ने पेश की थी मिसाल, बताया क्यों नहीं जाना चाहते थे PM पद से राष्ट्रपति भवन
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब बिना PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगी CNG; 18 दिसंबर से लागू होगा नियम
दिल्ली की जहरीली हवा में ‘संजीवनी’! बंसेरा पार्क में बांस ने किया कमाल, प्रदूषण और गर्मी दोनों पर काबू
OTT पर बड़ा एक्शन: 43 प्लेटफॉर्म्स बैन, सोशल मीडिया के लिए भी सख्त नियम लागू
बांग्लादेशी नेताओं की धमकी के बाद भारत का कड़ा रुख, ढाका में वीजा आवेदन केंद्र बंद
बांग्लादेश से तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, ढाका में वीजा केंद्र बंद
संसद में वेपिंग का ‘ऑडिट’! टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद पर बीजेपी का बड़ा हमला, वीडियो जारी कर मांगा जवाब
RBI गवर्नर का बड़ा बयान: ब्याज दरें लंबे समय तक रहेंगी कम? टैरिफ और रुपये की कमजोरी पर कही ये बात
