पिस्टल तानकर छत से फेंका, मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष
थाना खंदौली क्षेत्र के उजरई गांव में शनिवार को मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक युवक को छत से नीचे फेंक दिया गया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद कर ली है और तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, उजरई गांव निवासी सोवरन सिंह वर्तमान में नगला पदी (आगरा) में निवास करते हैं। परिवार में मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को सोवरन सिंह की बेटी रूपम, उसके पति हरेंद्र, पुत्र नमन और उनके साथ तीन-चार अन्य लोग मकान का ताला तोड़कर जबरन अंदर घुस गए।
इसकी सूचना मिलने पर रूपम की बहन नीलम और उसके पति भूदेव सिंह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। विरोध के दौरान पहले मारपीट हुई और फिर दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया। इस अफरा-तफरी और हंगामे को देखकर गांव के ही एक अन्य निवासी भूरी सिंह पुत्र चौब सिंह बीच-बचाव कराने पहुंचे।
आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने भूरी सिंह पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर उसे पकड़कर छत से नीचे फेंक दिया गया। इस घटना में भूरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कमरे में रखे आटे के कट्टे से वह पिस्टल भी बरामद कर ली, जिसका इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी खंदौली के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और आगे की जांच जारी है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
फ्लैट देने में विफल बिल्डर को 29.80 लाख रुपये लौटाने का आदेश
आगरा के 12 चेहरों को मिलेगा डिजाइनर कैलेंडर पर छाने का मौका
जल निगम के कार्य में बाधा, पार्षद के घर में घुसकर मारपीट, चाकू भी लहराया
संदिग्ध हालत में होटल में ठहरा युवक झुलसा, हालत गंभीर, आगरा रेफर
आगरा: राइफल साफ करते सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली लगने से मौत, परिवार सदमे में
मोबाइल कवर में छिपाकर चांदी की चोरी, शातिर ठेकेदार और कारीगर गिरफ्तार
आगरा वायुसेना स्टेशन पर आतंकी हमला: मॉक ड्रिल में दो संदिग्ध गिरफ्तार
10 ग्राम का नीलकंठी पक्षी, 10 हजार किमी की उड़ान भरकर आगरा पहुंचा
