Ormax Media Ranking: Prabhas ने Shah Rukh Khan और Salman Khan को पछाड़कर मारी बाजी, बने नंबर 1 एक्टर
Ormax Media ने हाल ही में भारत के सबसे लोकप्रिय पुरुष अभिनेताओं की सूची जारी की है। इस रैंकिंग में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई बड़े नामों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह रैंकिंग भारतीय सिनेमा में Prabhas की बढ़ती पैन-इंडिया अपील को रेखांकित करती है।
सूची के अनुसार, प्रभास पहले स्थान पर हैं, जबकि अभिनेता-राजनेता थलपति विजय दूसरे स्थान पर रहे। शाहरुख खान तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद अल्लू अर्जुन चौथे और महेश बाबू पांचवें स्थान पर हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान छठे स्थान पर रहे, जबकि ऋतिक रोशन आठवें और राम चरण नौवें स्थान पर रहे।
प्रभास, जिन्हें ‘बाहुबली’ (Baahubali) के बाद वैश्विक पहचान मिली, ने अपनी शांत स्वभाव और बड़े फैन फॉलोइंग के कारण यह लोकप्रियता हासिल की है। उनका करियर 2002 में शुरू हुआ था, लेकिन ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) ने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया।
प्रभासफलता के बाद भी, प्रभास लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘द राजा साब’, ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्व’, ‘स्पिरिट’ और ‘फौजी’ शामिल हैं।
