साइबर अपराधियों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’, 32 गिरफ्तार, दुबई से चल रहा था गैंग
उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों पर बड़ा अटैक किया गया है। मथुरा के बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाकर साइबर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े 24 समेत कुल 32 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। दो युवतियों समेत 12 अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। गृहमंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल ने टॉवर डेटा और आईपी एड्रेस से एक हीट मैप बनाकर दिया है, जिसकी मदद से घेराबंदी कर साइबर अपराधियों को दबोचा गया है। पुलिस के रडार पर 50 से अधिक युवा हैं।
एडीसीपी सिटी आदित्य सिंह ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की मदद से तीन गैंग बेनकाब किए गए हैं। ताजगंज, जगदीशपुरा और किरावली थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक 24 आरोपित ताजगंज थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किए गए हैं। इस गैंग का सरगना दुबई में रहता है और उसने वहां की नागरिकता ले रखी है। गैंग के सदस्य उसे खाते और सिमकार्ड मुहैया कराया करते थे। यह गैंग डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो करेंसी, यूपीआई लिंक भेजकर लोगों को ठगता है।
जगदीशपुरा थाने में मोबी क्विक एप डाउनलोड कराकर ठगी करने वाले छह आरोपित पकड़े गए हैं। गैंगों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। ठगी की रकम को जोड़ा जाए तो वह 300 करोड़ से अधिक निकलेगी। किरावली थाना क्षेत्र में गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों को पकड़ा गया है। उनके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। करीब 50 और युवा पुलिस के रडार पर हैं।
एडीसीपी सिटी आदित्य सिंह ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल साइबर अपराधियों की धरपकड़ में बहुत कारगर साबित हो रहा है। पोर्टल एफआईआर, टॉवर डेटा, आईपी एड्रेस और वित्तीय लेनदेन जैसे डेटा को जोड़कर एक हीट मैप बनाता है, जिससे अपराधियों के स्थान और पैटर्न की पहचान होती है। पिछले कई दिनों से इसी आधार पर साइबर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा था। महंगे शौक और बढ़ते जेब खर्च ने युवाओं को साइबर अपराधी बना दिया। उन्हें लगता था कि वे पकड़े नहीं जाएंगे।
भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर
आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान
खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR
बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे
आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे
‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा
सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला
