अब रेडियो पर सुन सकेंगे ‘धरती की कहानी’, जानें पृथ्वी का इतिहास
By
Feb 28, 2026
लखनऊ में बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) ने विज्ञान को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक नई और अनूठी पहल की है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘कहानी धरती की’ नामक एक साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पृथ्वी के इतिहास, डायनासोर युग, हिमयुग, जलवायु परिवर्तन और मानव विकास जैसे जटिल विषयों को रोचक और सरल भाषा में श्रोताओं तक पहुंचाना है।
यह रेडियो कार्यक्रम तीन मार्च से हर मंगलवार दोपहर तीन से चार बजे तक रेडियो केजीएमयू गूंज 89.6 मेगाहर्ट्ज पर प्रसारित होगा। खास बात यह है कि इसे मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से भी सुना जा सकेगा, जिससे यह अधिक लोगों तक पहुंचेगा। इस पहल से शोध और समाज के बीच की दूरी कम होगी और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा।
