कामाख्या माता केस में अगली सुनवाई 7 फरवरी को, अदालत ने तय की नई तारीख
उत्तर प्रदेश में कामाख्या माता मंदिर से जुड़े एक कानूनी विवाद में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 7 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। यह मामला श्रीभगवान श्री कामाख्या माता कामाख्या देवी आदि बनाम उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि के बीच चल रहा है। वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए नई तिथि तय की है।
इससे पहले, मामले की सुनवाई 15 जनवरी को होनी थी, लेकिन मकर संक्रांति के अवकाश के कारण पत्रावली पेश नहीं हो सकी थी। अब अदालत में सीपीसी (सिविल प्रक्रिया संहिता) के आदेश सात नियम 14 के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र पर विचार किया जाएगा।
इस मामले में विपक्षी पक्ष के तौर पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, दरगाह सलीम चिश्ती प्रबंधन कमेटी और जामा मस्जिद फतेहपुर सीकरी प्रबंधन कमेटी न्यायालय में हाजिर हो चुकी हैं। वादी पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि विपक्षीगणों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
CM योगी ने लॉन्च की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना, UP news में हर जिले को मिलेगी नई पहचान
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेज, INS गोमती के साथ आएंगे युद्धक विमान; जानिए Lucknow news
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
अलीगढ़ से वृंदावन के लिए AC Electric Bus सेवा शुरू, UP bus service को मिली नई सौगात
Kanpur news: वकीलों की मांग पर पुलिस कमिश्नर सहमत, ACP कोर्ट कचहरी के पास शिफ्ट होगी
कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
UP Conversion case: मौलाना देते थे मुस्लिम डॉक्टरों को हिंदू लड़कियों से निकाह का टारगेट, जांच में बड़ा खुलासा
