आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन डीसीपी समेत कई अधिकारियों के तबादले | agra news
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत कमिश्नरेट में तैनात तीन प्रमुख डीसीपी का अन्य जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि कई नए अधिकारियों को यहां जिम्मेदारी सौंपी गई है (agra news)।
तबादले की इस प्रक्रिया में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को गौतमबुद्ध नगर और डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार को प्रयागराज भेजा गया है। इसके अलावा, डीसीपी लाइन अतुल कुमार को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इन बदलावों से प्रशासनिक अमले में सुगबुगाहट तेज हो गई है और पुलिस महकमा नई कार्ययोजना पर काम करने की तैयारी में है।
दूसरी ओर, आगरा पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को संभालन के लिए नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। गोरखपुर से एसपी रहे ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और गौतमबुद्ध नगर से साद मिया खान को आगरा में नया डीसीपी बनाया गया है। इसके साथ ही, आंबेडकर नगर से एसपी पश्चिमी रहे हरेंद्र कुमार को भी आगरा में डीसीपी पद पर भेजा गया है। सहारनपुर के एएसपी मनोज कुमार यादव को कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नए अधिकारियों के आने से शहर में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
