कानपुर देहात में फैक्ट्रियों की जहरीली चिमनियों से बढ़ रहा प्रदूषण, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल | kanpur news
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बढ़ते प्रदूषण ने आम जनजीवन को गंभीर संकट में डाल दिया है। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों रनियां और जैनपुर में संचालित इकाइयों द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने के कारण आसमान में प्रदूषण की मोटी परत छा गई है। यहां स्थित सैकड़ों फैक्ट्रियों में से कई बिना मानक ऊंचाई की चिमनियों के ही संचालित हो रही हैं, जिससे निकलने वाला काला और जहरीला धुआं सीधे वायुमंडल को प्रदूषित कर रहा है [kanpur news]।
इस दमघोंटू माहौल के कारण स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। स्थिति यह है कि हवा में घुल रहे इस जहर की वजह से श्वास, दमा, फेफड़े और गंभीर चर्म रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार, प्रदूषित हवा लंबे समय तक लेने से लोगों में चिचड़ापन, एलर्जी और गंभीर आंतरिक बीमारियां होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते इन लापरवाह उद्योगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यदि समय रहते इन इकाइयों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में यह स्थिति और अधिक भयावह रूप ले सकती है, जिसका सीधा असर क्षेत्र की आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
