केजीएमयू परिसर में बेतरतीब वाहनों से लगा भारी जाम, मरीज फंसे | lucknow news
लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान केजीएमयू में गुरुवार को प्रबंधन की लापरवाही और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा के मुख्य गेट से लेकर कलाम सेंटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया (lucknow news)। अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों को लेकर आ रही व्हीलचेयर और स्ट्रेचर काफी देर तक मुख्य मार्ग पर ही फंसे रहे।
दर्द से कराहते मरीजों को समय पर इलाज के लिए ले जाने वालो तीमारदारों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगहों पर स्थिति इतनी विकट हो गई कि अस्पताल के कर्मचारियों ने भी जाम खुलवाने में अपनी बेबसी जताई। तीमारदारों का मुख्य आरोप है कि परिसर के भीतर पार्किंग के पर्याप्त और व्यवस्थित इंतजाम न होने के कारण लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे धीरे-धीरे रास्ता संकरा हो जाता है और रोजमर्रा की तरह जाम की स्थिति बन जाती है। इस गंभीर समस्या से आम जनता और मरीजों को आए दिन दो-चार होना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सहायता मिलने में बाधा उत्पन्न होती है।
स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि मुख्य रास्तों पर अवैध पार्किंग को सख्ती से नहीं रोका गया और वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस रणनीति बनाकर मरीजों के आवागमन को सुगम बनाना चाहिए।
