राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में कानपुर के 14 तैराक दिखाएंगे दम | kanpur news
हरियाणा के बहादुरगढ़ में आगामी 11 से 13 सितंबर के बीच 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग चैम्पियनशिप-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से कानपुर के 14 तैराक अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अलग-अलग आयु वर्गों में शामिल ये खिलाड़ी विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला पेश करेंगे।
चयनित तैराकों की सूची में विभिन्न आयु वर्ग के अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में 70-74 वर्ष आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी, 60-64 वर्ष आयुवर्ग में मनोज तिवारी, 55-59 वर्ष आयुवर्ग में पंकज जैन, 50-54 वर्ष आयुवर्ग में अमित यादव व राम कुमार, 45-49 वर्ष आयुवर्ग में विकास अवस्थी व राजेश, तथा 40-44 वर्ष आयुवर्ग में अनुभव मिश्रा अपनी चुनौती पेश करेंगे।
इसके अलावा, युवा वर्ग में भी कानपुर के तैराकों ने अपनी जगह बनाई है। 35-39 वर्ष आयु वर्ग में सौरभ भारद्वाज, मोनू निषाद और सरिता भारद्वाज शामिल हैं। वहीं, 30-34 वर्ष आयुवर्ग में जीतू निषाद व विनायक तिवारी और 25-29 वर्ष आयुवर्ग में रोहित निषाद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक टीम का हिस्सा बनकर मैदान में उतरेंगे। स्थानीय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं में सहभागिता से अन्य युवाओं को भी खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
