JPNIC पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर हमला, कहा – नाम में समाजवादी जोड़ने से समाजवाद नहीं आता
लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पाठक ने कहा कि किसी पार्टी के नाम में ‘समाजवादी’ शब्द जोड़ने मात्र से वह समाजवादी नहीं हो जाती। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण का स्मरण करते हुए कहा कि यदि वे आज जीवित होते, तो शायद अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को समाजवाद की कसौटी पर परखते।
JPNIC परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आचार, विचार और सामाजिक न्याय के सपनों को यदि कोई पार्टी साकार कर रही है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा ने सामाजिक न्याय को केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि धरातल पर उतारा है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेता जेपी के गांव तक जाने का समय नहीं निकाल सके।
पाठक ने आगे कहा कि अखिलेश यादव की ‘नई’ समाजवादी पार्टी ने लोहिया, जेपी, राजनारायण, कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं की विचारधारा को जनचेतना से दूर कर दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर आत्मकेंद्रित होने का आरोप लगाया और कहा कि समाजवाद केवल नाम में ‘समाजवादी’ जोड़ने से नहीं आता, बल्कि यह विचारों, संघर्ष, त्याग, सामाजिक न्याय और अंतिम व्यक्ति के सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता से सिद्ध होता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने ‘दाम बांधो’ नीति क्यों लागू नहीं की।
एक लाख नौकरी पर अखिलेश का तंज, CM योगी की घोषणा पर उठाया सवाल | UP Politics News
यूपी में बेटियां असुरक्षित? अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर सवाल
यूपी के 100 स्टेशनों और 5 एयरपोर्ट पर खुलेंगे महिला उत्पाद केंद्र, डिप्टी सीएम ने दिए आदेश
आगरा: मकान में आग से कोचिंग संचालक जिंदा जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका
कानपुर एनकाउंटर: गोकशी के आरोप में दो घायल गोवंश तस्करों सहित तीन गिरफ्तार
लखनऊ: 101 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, CM योगी बोले- यूपी बना ग्रोथ इंजन
आगरा कपड़ा मार्केट में गैर-कपड़ा व्यापार पर होगी कार्रवाई, DM का सख्त निर्देश
अंकित बालियान मर्डर केस: STF खंगाल रही बाहरी गैंग की कुंडली, Delhi-NCR शूटरों पर निगाह
