लखनऊ: जेपीएनआईसी को 30 साल की लीज पर निजी क्षेत्र को सौंपा गया, UP Cabinet का फैसला
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को अब निजी क्षेत्र संचालित करेगा। राज्य सरकार ने वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड एंड राकवुड होटल्स एंड रिजार्ट्स प्रालि को 30 साल की लीज पर यह केंद्र देने का फैसला किया है। इस समझौते के तहत, कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण को सालाना छह करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जिसमें प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लगी। कंपनी से लीज के एवज में 10.11 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम और 25 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस गारंटी ली जाएगी। इस धनराशि से जेपीएनआईसी परियोजना पर शासन द्वारा अब तक खर्च की गई 821.74 करोड़ रुपये की राशि की वापसी लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।
जेपीएनआईसी के संचालन और रखरखाव के लिए पूर्व में गठित त्रिस्तरीय जेपीएनआईसी सोसाइटी को भंग कर दिया गया है और लखनऊ विकास प्राधिकरण को इसका हस्तांतरण किया गया है। परियोजना के तहत राज्य सरकार का ऑडिटोरियम, कन्वेंशन सेंटर, विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कोर्ट और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं आमजन को किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस परियोजना को निजी सहभागिता से चलाने के लिए एक पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके तहत आरएफपी आमंत्रित कर निजी संचालकों का चयन किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चयनित निविदादाता के प्रस्तावों के आधार पर वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड एंड राकवुड होटल्स एंड रिजार्ट्स प्रालि को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले से सार्वजनिक सुविधाओं के प्रबंधन में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे संचालन और रखरखाव में सुधार की उम्मीद है।
एचबीटीयू का एडवांस्ड ड्रोन फसलों की निगरानी और उपज का करेगा आकलन, किसानों को मिलेगा लाभ
कानपुर में 1100 बहनों ने बांधी राखी, अजय कपूर ने निभाया भाई का फर्ज
धर्मगुरु पर अभद्र टिप्पणी: 250 पर केस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भारी बारिश से लखनऊ की सड़कें धंसीं, नीलमथा और गोमतीनगर में राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
कानपुर में ‘लिटरेरी फेस्ट टॉकिंग टाइटन्स 2026’: डीपीएस और शीलिंग हाउस को ओवरऑल ट्रॉफी
कानपुर में सपा का दावा: 2027 में पीडीए की सरकार बनेगी, फजल महमूद ने किया ऐलान
विधानभवन का शैक्षिक भ्रमण: छात्रों को मिली लोकतंत्र की सीख, जानें क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष
सीएस परीक्षा में 8 छात्रों का कमाल, एक साथ पास किए दोनों ग्रुप
