Agra News: कादरगंज रोड पर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा रोकने के लिए नगर पालिका सक्रिय
आगरा के कादरगंज रोड पर सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने जब इस पर आपत्ति जताई और नगर पालिका को सूचित किया, तो पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
लोगों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी तालाब पर निर्माण कर उस पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने पहले भी इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को मौखिक शिकायतें दी थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को भी जब तालाब की भूमि पर निर्माण जारी था, तो नागरिकों ने फिर से शिकायत की, जिसके बाद पालिका के कर्मचारी हरकत में आए।
स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि इस अवैध कब्जे को नहीं हटाया गया, तो इसका शहर के जलस्तर और पर्यावरण संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने तत्काल अवैध निर्माण को हटवाने की मांग की है।
Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-बेटी गंभीर घायल, UP road accident
आगरा में 7.77 करोड़ की ITC धोखाधड़ी: बोगस फर्म से आपूर्ति दिखाकर क्लेम, मुकदमा दर्ज
आगरा कोर्ट में पेपर स्प्रे अटैक: महिला वकील और विपक्षी पर युवक का हमला, अफरातफरी मची
आगरा में 101 KG गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, युवाओं को सप्लाई की हो रही थी तैयारी | Agra drug bust
27 साल से मृत दिखा रहा शख्स स्कूटी चलाते पकड़ा, आगरा कोर्ट ने भेजा जेल
पत्नी बनी डोनर: पति को गुर्दा दान कर मीना ने बचाई जान, मिसाल पेश की
