अलीगढ़ में नई क्रीड़ा अधिकारी का स्वागत, खेल विकास पर जोर
अलीगढ़ में जिला जिम्नास्टिक संघ एवं जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
बैठक के दौरान, जिला जिम्नास्टिक संघ और सॉफ्ट टेनिस संघ के अध्यक्ष विनीत गौतम ने बताया कि जिले में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और खिलाड़ियों को प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने कहा कि खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने खेल संगठनों और खिलाड़ियों से खेलों के समग्र विकास के लिए सहयोग की अपील की।
इस स्वागत समारोह में उपाध्यक्ष अफजाल हमीद, कोषाध्यक्ष अमन गौतम, खेलों इंडिया के प्रशिक्षक विकास चौहान, लोकेश कांत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस नई नियुक्ति से जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
प्राकृतिक खेती: मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य के लिए एक वरदान – Aligarh News
अलीगढ़ मीट फैक्ट्री केस: 96 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुए महिलाओं के बयान, जांच पर उठते सवाल
अलीगढ़ में छात्रसंघ बहाली की मांग, विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन: student union restoration
प्रौद्योगिकी से सामाजिक परिवर्तन: हरिवंश ने एएमयू में किया ‘Digital India’ का जिक्र
अलीगढ़ में जल निकासी सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने जाफरी ड्रेन की अवैध पुलिया ध्वस्त की
