0

मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति

By Dec 10, 2025

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के प्रतिनिधि देवी सिंह ने ग्राम पंचायत अहमल में पंचायत निधि से एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ईंट खरंजा निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने जिपंअ प्रतिनिधि देवी सिंह का फूलमाला, पटुका एवं स्वाफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

देवी सिंह ने कहा कि ईंट खरंजा निर्माण होने से गांव की बहन-बेटियां सुरक्षित और पक्के रास्ते से आ-जा सकेंगी और कीचड़युक्त रास्तों की समस्या दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बम्बे की पटरियों सहित गांव की सड़कों को सीसी रोड में विकसित किया जाएगा। देवी सिंह ने कहा कि यह मार्ग पहले कच्चा था, इससे यहां बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता था और लोगों को आवागमन में कठिनाई उठानी पड़ती थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को स्थायी एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को लेकर मथुरा के न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद (शिकायत) दर्ज की गई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा...
By Dec 10, 2025

वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर के जलालाबाद से चार दोस्त वृंदावन के दर्शन करने के लिए निकले थे। यह यात्रा उनके लिए आस्था और आनंद का प्रतीक थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मथुरा पहुंचते ही...
By Dec 10, 2025

धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल के 24 नवंबर को निधन पर शनिवार को क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा में उनके प्रशंसकों ने हवन, पूजन एवं शांति पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हवन के बाद हजारों...
By Dec 10, 2025

मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान

मथुरा। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने शनिवार को डीग गेट स्मारक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके विचार, संघर्ष, संविधान निर्माण में...
By Dec 10, 2025

कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की भावना को सिद्ध करते हुए एक अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रतिष्ठित कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट 2025...
By Dec 10, 2025

फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम

आपके अपने समाचार-पत्र हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को फुहार कार्यक्रम का आयोजन कल्याणं करोति कल्याण धाम, मसानी बाईपास लिंक रोड पर दोपहर 12 बजे से होगा। जीएलए विवि के मुख्य सहयोग से आयोजित कार्यक्रम...
By Dec 10, 2025

मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत

मथुरा जिले के ग्रामीण इलाकों की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 1.72 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में टूट-फूट का...
By Dec 10, 2025

ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में इन छात्रों ने मारी बाजी, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ल द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर मार्ल्यापण कर किया गया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक...
By Dec 10, 2025

साझा करें