लखनऊ पुलिस के सामने पेश हुईं नेहा सिंह राठौर, 4 घंटे बाद भी बयान दर्ज नहीं; बोलीं- PM की आलोचना पर कायम
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए अपने तीखे तंज पर कायम रहने की बात कही है। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस नोटिस के बाद शनिवार शाम नेहा सिंह राठौर बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं। वह लगभग चार घंटे तक थाने में रहीं, लेकिन उनका बयान दर्ज नहीं हो सका और उन्हें वापस लौटना पड़ा।
नेहा ने बयान दर्ज न होने के पीछे दो कारण बताए। पहला, थाने के प्रभारी निरीक्षक मीटिंग में व्यस्त थे। दूसरा, सूर्यास्त के बाद किसी महिला का बयान दर्ज नहीं किया जाता है। नेहा ने कहा कि जिस बात को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वह उस पर अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना होनी चाहिए।
नेहा सिंह राठौर ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री पर इशारों में तंज कसने के सिलसिले में उनके खिलाफ करीब 8-9 महीने पहले एफआईआर दर्ज हुई थी। हजरतगंज थाने की तरफ से उन्हें अब तक दो नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस में जांच में सहयोग करने को कहा गया था, इसलिए वह आई थीं।
थाने से निकलते समय नेहा ने कहा कि वह तीन-चार घंटे से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक के व्यस्त होने के कारण इंतजार करना पड़ा। नेहा के साथ उनके पति हिमांशु भी थाने पहुंचे थे। हिमांशु ने कहा कि 15 दिन पहले नोटिस मिला था, लेकिन नेहा के स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण नहीं आ पाए थे। दूसरा नोटिस मिलने के बाद वे तुरंत आ गए। उन्होंने कहा कि देश में एफआईआर दर्ज कराना कितना आसान है, यह इस घटना से पता चलता है।
अलीगढ़ में किशोरी की आत्महत्या, सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; Aligarh news में जांच शुरू
अलीगढ़ में किशोरी ने की आत्महत्या, सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; Aligarh news
अलीगढ़ में ‘हिन्दू संगम’ के लिए निकली भव्य रथ यात्रा, समाज को जोड़ने का दिया संदेश (Aligarh news)
राज्यमंत्री अजीत सिंह ने किदवई नगर MLA के परिवार को दी सांत्वना, UP politics news
राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने किदवई नगर विधायक के परिवार को दी सांत्वना, Kanpur politics news
नेहा राठौर विवाद: Lucknow Police लेगी कानूनी राय, आगे की कार्रवाई पर मंथन
कानपुर में वृद्ध कारोबारी की 26 दिन बाद मौत, बीमारी से परेशान होकर खुद को मारी थी गोली; Kanpur news
लखनऊ में RSS के Hindu conference में समाज की कुरीतियों पर चिंता, एकता का आह्वान
