पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर 27 को बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: Bank Strike
बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी और अधिकारी 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने कहा है कि रिजर्व बैंक, जीवन बीमा निगम, सेबी, नाबार्ड जैसे कई सरकारी विभागों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्यप्रणाली है, लेकिन बैंकों की मांग को अनसुना किया जा रहा है।
बैंककर्मियों का कहना है कि वे सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, बशर्ते कि दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बाकी बचे शनिवारों को भी अवकाश मिले। मुख्य श्रमायुक्त के साथ हुई समझौता वार्ता में सरकार के रुख के कारण कोई समाधान नहीं निकल पाया।
इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि इस दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। यूएफबीयू के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है, जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ रहा है। हड़ताल के दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक में सभा और प्रदर्शन करेंगे।
मोबाइल लूटकर भागे शातिर स्कूटी समेत गिरे, कानपुर में पकड़े गए
कानपुर में किशोर की तेज रफ्तार कार ने छात्र और रिक्शा को मारी टक्कर, बर्तन भी तोड़े
अटल मेडिकल विवि में वेतन निर्धारण में गड़बड़ी पर शासन सख्त, जांच के आदेश
अटल मेडिकल विवि में वेतन निर्धारण गड़बड़ी पर शासन सख्त, जांच के आदेश
लखनऊ में फीनिक्स पलासियो में रिपब्लिक डे वीकेंड सेलिब्रेशन शुरू, कला-संगीत का संगम
शहर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल: साइरन बजते ही 2 मिनट के लिए गुल हुई बिजली, बचाव कार्य का अभ्यास
श्रीराम विवाहोत्सव में झूमे श्रद्धालु, जय-जयकार से गूंजा पंडाल, देखें Ram Leela की झलक
मुरादाबाद मतदाता सूची: 1.96 लाख को नोटिस, बूथ पर सुनवाई के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
