कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
कानपुर के बिधनू क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक लापता किशोरी का शव खेत में दफन मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। किशोरी सोमवार को बकरी चराने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रात भर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक खेत में मिट्टी उठी हुई देखी, जिस पर संदेह होने पर खुदाई की गई। खुदाई में किशोरी का नग्न शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी, Mark Zuckerberg बनकर किया Cyber fraud
कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी पैर छूते हैं’ कहने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल (Kanpur news)
कानपुर में Gas Cylinder Crisis: छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा महंगाई का बोझ, भोजनालय बंद होने के कगार पर
Kanpur news: CSJMU के छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को सौंपा ज्ञापन
Kanpur में Census 2027 की तैयारी शुरू, 13 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे तैनात
Kanpur news: कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं’ वीडियो वायरल
Kanpur cyber crime: मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी
कानपुर में अवैध पार्किंग पर नगर आयुक्त का एक्शन, Zonal Officers को नोटिस
