कानपुर कचहरी परिसर में मुंशी ने की आत्महत्या, ‘Kanpur news’ से मचा हड़कंप
कानपुर के कचहरी परिसर में रविवार देर रात एक मुंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब चाय का होटल चलाने वाले एक दुकानदार ने अधिवक्ता के चैंबर के बाहर लगी रेलिंग से मुंशी का शव फंदे से लटका देखा। दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हरबंश मोहाल दानाखोरी निवासी 39 वर्षीय आदित्य विक्रम शर्मा पिछले 15 सालों से अधिवक्ता मयंक गोयल के यहां मुंशी का काम करते थे। परिवार में उनके दो भाई और एक बहन हैं। भाई अभिजीत ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे आदित्य कुछ काम की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात करीब 11:30 बजे सहयोगियों ने उन्हें कचहरी परिसर के गेट नंबर-4 के पास आत्महत्या करने की जानकारी दी। ‘Kanpur news’ के अनुसार, परिजनों को भी आत्महत्या के कारण की कोई जानकारी नहीं है।
कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि युवक के सुसाइड करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि मुंशी ने यह कदम क्यों उठाया।
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी, Mark Zuckerberg बनकर किया Cyber fraud
कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी पैर छूते हैं’ कहने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल (Kanpur news)
कानपुर में Gas Cylinder Crisis: छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा महंगाई का बोझ, भोजनालय बंद होने के कगार पर
Kanpur news: CSJMU के छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को सौंपा ज्ञापन
Kanpur में Census 2027 की तैयारी शुरू, 13 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे तैनात
Kanpur news: कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं’ वीडियो वायरल
Kanpur cyber crime: मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी
