नगर आयुक्त ने वरूणापार जोन का किया निरीक्षण, मिलीं कई गंभीर खामियां, अधिकारियों में मचा हड़कंप!
वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आज सुबह वरुणापार जोन के वार्ड सिकरौल के गोविंद नगर कॉलोनी और सिकरौल यादव बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सनबीम वरुणा के मुख्य मार्गों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सनबीम वरुणा के निकट नगर निगम की खाली भूमि पर बारातघर बनाने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा अनुरोध किया गया। इस पर नगर आयुक्त ने भूमि की पैमाइश कर बारातघर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गली के इंटरलाकिंग कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण में पाया गया कि यह कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने क्षेत्रीय अवर अभियंता ज्ञानचंद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने के लिए कहा।
नगर आयुक्त ने अपने विस्तृत निरीक्षण में कचरा प्रबंधन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, नाला सफाई, पेयजल, तालाब और कुएं आदि कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक साफ-सफाई और मरम्मत कार्य कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी वरुणापार जितेन्द्र कुमार आनंद, अवर अभियंता (सिविल), अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) और अवर अभियंता (जलकल) भी मौके पर उपस्थित थे। नगर आयुक्त का यह दौरा क्षेत्र की विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर आयुक्त ने वाराणसी में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं के सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है।
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
वाराणसी में 10 दिन तक ‘अंधेरा’ छाएगा! इस वजह से रोज 4 घंटे कटेगी बिजली
IIT BHU में बंपर प्लेसमेंट: 181 कंपनियों ने 716 छात्रों को दिया जॉब ऑफर, 1.67 करोड़ का पैकेज
19 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! 200 साल बाद पूरी की वेदों की सबसे कठिन साधना, PM मोदी भी हुए मुरीद
वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, पिता के इकलौते बेटे की डूबने से मौत
IIT BHU में प्लेसमेंट का जलवा: पहले ही दिन 17 छात्रों को मिले करोड़ों के ऑफर, टूटा रिकॉर्ड
काशी-तमिल संगमम् 4.0: उत्तर-दक्षिण का मिलन, काशी में उमड़ा दक्षिण भारत, पीएम मोदी ने की थी तारीफ
निर्धारित गति के बावजूद हाईवे पर मौत का तांडव, वाराणसी में हरहुआ रिंग रोड बना ‘डेथ जोन’
