आगरा में 3 लाख से ज्यादा मतदाता ‘लापता’, बीएलओ को नहीं मिले; सूची से हटेंगे नाम
आगरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान, 3.08 लाख मतदाता तीन बार खोजने पर भी नहीं मिले। 3696 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक मतदाता के घर में तीन बार जाकर विवरण लेना था, लेकिन नौ विधानसभा क्षेत्रों में ये मतदाता नहीं मिले। यह मतदाता कहां हैं, किस दशा में हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
इन मतदाताओं को अलग सूची में रखा गया है। इसमें सबसे अधिक मतदाता आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 76 हजार और सबसे कम खेरागढ़ में 4182 मतदाता हैं। वहीं अभियान में 1.06 लाख मृतक मतदाता भी मिले हैं। जल्द ही दोनों ही श्रेणी के मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे।
नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 36 लाख मतदाता हैं। एसआइआर में 3696 बीएलओ और 372 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर अभियान की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। जिले में अभी तक 76.37 प्रतिशत मतदाताओं की डाटा फीडिंग हो चुकी है। बाकी मतदाताओं की डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, जल्द जमा कर दें। प्रपत्र जमा न करने की स्थिति में मतदाता सूची से नाम हट जाएगा। उन्होंने बताया कि 3.08 लाख मतदाता ऐसे हैं जिन्हें तीन बार खोजा गया, मगर मतदाता नहीं मिले हैं। वहीं 1.06 लाख मतदाताओं का निधन हो चुका है। इनके नाम सूची से हटाए जाएंगे।
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ ‘मिसाइल मैन’ का सफर, छात्रों ने डॉ. कलाम के जीवन को किया मंच पर प्रस्तुत
ममता शर्मसार: पति से झगड़े के बाद नवजात को सड़क पर छोड़ा, कुत्तों ने घेरा; लोगों ने बचाई जान
पति से झगड़े के बीच सड़क पर नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, कुत्तों ने घेरा, लोगों ने बचाई जान
बेटे को विंग्स लगाकर भावुक हुए माता-पिता, आयुष चाहर ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया मान
कोहरे का कहर: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 गाड़ियां टकराईं, 6 घायल
आगरा में धुंध-प्रदूषण का डबल अटैक: AQI 200 पार, अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत
आगरा में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, AQI 200 पार; अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत, डॉक्टर ने दी चेतावनी
