शादी की सालगिरह पर मोनालिसा-विक्रांत को मिला खास तोहफा, ‘The 50 show’ में आएंगे नजर
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही फराह खान के नए रियलिटी शो ‘The 50 show’ में हिस्सा लेते नजर आएंगे। यह कपल अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मना रहा है, और इसी मौके पर उन्होंने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। मोनालिसा ने बताया कि कलर्स टीवी ने उन्हें यह खास तोहफा दिया है।
मोनालिसा और विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वे अपनी शादी की सालगिरह मनाते हुए नजर आ रहे हैं और याद करते हैं कि कैसे उनकी शादी को बिग बॉस के घर में लाइव दिखाया गया था। तभी उन्हें ‘The 50’ शो में भाग लेने का टिकट मिलता है। पोस्ट के कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा, “द लायन का गिफ्ट मिला है – द 50 का टिकट! देखते हैं अब यह गिफ्ट क्या एडवेंचर लाता है।”
इस शो में मोनालिसा और विक्रांत के अलावा कई अन्य लोकप्रिय चेहरे भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मिस्टर फैसु और करण पटेल भी इस शो के लिए कन्फर्म हो चुके हैं। दिव्या अग्रवाल ने भी शो में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। इसके अलावा, प्रिंस नरूला, अर्चना गौतम, रिद्धि डोगरा, मल्लिका शेरावत, शिव ठाकरे और उर्फी जावेद जैसे कई बड़े नामों के नामों के भी इस शो में शामिल होने की अटकलें हैं। ‘The 50 show’ कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा और JioHotstar पर भी उपलब्ध होगा।
उत्तराखंड से संचालित खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा, UP crime news में अधिकारियों की रेकी करने वाले 5 लोकेटर गिरफ्तार
UP में AI की वास्तविकता पर मंथन: IIT प्रोफेसर बोले- सफलता नहीं, प्रभाव पर करें चर्चा (AI impact)
AI क्रांति या बुलबुला? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया प्रभाव, UP Merchants Chamber में चर्चा
कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला
Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक
लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले
लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश
आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
