0

राजस्थान में मोबाइल गुम हुआ, आगरा के युवक के खाते से निकल गए 13.52 लाख रुपये; बैंक होल्ड के बावजूद कटते रहे पैसे

By Dec 14, 2025

आगरा के नगला खरगा निवासी भूपेंद्र सिंह परिवार के साथ 25 अगस्त को राजस्थान के गोगामेड़ी गए थे। 27 अगस्त को वहां से लौटते वक्त उनका मोबाइल फोन खो गया। यह मोबाइल उनके बैंक खातों और आधार कार्ड से लिंक था, जो साइबर अपराधियों के लिए एक आसान शिकार बन गया।

मोबाइल गुम होने के तुरंत बाद, 28 और 29 अगस्त को उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से छोटी-छोटी रकम (पांच-पांच हजार रुपये) निकाली गईं। जब भूपेंद्र सिंह को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत रहनकलां स्थित केनरा बैंक शाखा जाकर खाता होल्ड कराने का अनुरोध किया।

आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने खाते को पूरी तरह से होल्ड करने के बजाय केवल डेबिट कार्ड को बंद किया। इस लापरवाही का फायदा उठाकर ठगों ने लगातार पैसे निकालने जारी रखे। 1 सितंबर को जब भूपेंद्र सिंह दोबारा बैंक पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से कुल 13.52 लाख रुपये कई बार में निकाले जा चुके हैं।

पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भूपेंद्र सिंह के मोबाइल फोन में कोई लॉक नहीं लगा था और ईमेल भी खुली हुई थी, जिससे अपराधियों को फोन का एक्सेस मिल गया। पुलिस अब उन लोगों का ब्योरा जुटा रही है जिन्हें यह राशि ट्रांसफर की गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

आगरा के शमसाबाद में समोसे और मिठाई के पैसे मांगने पर एक दबंग ग्राहक ने मिठाई की दुकान के मालिक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया, जबकि आरोपी घटना को...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ ‘मिसाइल मैन’ का सफर, छात्रों ने डॉ. कलाम के जीवन को किया मंच पर प्रस्तुत

सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल का 22वां वार्षिक समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया। छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सफलता,...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

ममता शर्मसार: पति से झगड़े के बाद नवजात को सड़क पर छोड़ा, कुत्तों ने घेरा; लोगों ने बचाई जान

यूपी के आगरा में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे से एक नवजात बच्ची को बरामद किया गया। जोर-जोर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी तो आसपास के लोग शाहदरा...
By Dec 14, 2025

पति से झगड़े के बीच सड़क पर नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, कुत्तों ने घेरा, लोगों ने बचाई जान

यूपी के आगरा में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे से एक नवजात बच्ची को बरामद किया गया। जोर-जोर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी तो आसपास के लोग शाहदरा...
By Dec 14, 2025

बेटे को विंग्स लगाकर भावुक हुए माता-पिता, आयुष चाहर ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया मान

ग्वालियर रोड रोहता क्षेत्र के बमरौली अहीर रोड निवासी सत्येंद्र सिंह चाहर के पुत्र आयुष चाहर ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फ्लाइंग ऑफिसर आयुष चाहर का 13...
By Dec 14, 2025

कोहरे का कहर: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 गाड़ियां टकराईं, 6 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। डोंकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 14 के पास निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण दो लेन पर...
By Dec 14, 2025

आगरा में 3 लाख से ज्यादा मतदाता ‘लापता’, बीएलओ को नहीं मिले; सूची से हटेंगे नाम

आगरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान, 3.08 लाख मतदाता तीन बार खोजने पर भी नहीं मिले। 3696 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक मतदाता के घर में तीन बार जाकर विवरण लेना...
By Dec 14, 2025

आगरा में धुंध-प्रदूषण का डबल अटैक: AQI 200 पार, अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत

आगरा में धुंध छाने से शनिवार सुबह दृश्यता 200 मीटर तक पहुंच गई, हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। वहीं, सर्द हवा चलने और धुंध छाने से प्रदूषक तत्व का स्तर निचली सतह पर...
By Dec 14, 2025

साझा करें