खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR
थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई भदोरिया के जंगल क्षेत्र में खनन करने से रोकने पर दबंग माफिया ने महिला वन कर्मी से अभद्रता कर दी। ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गए। वन कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिल कुमार वन रक्षक पिढौरा ने थाना बसई अरेला में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि राजकुमार और रामसेवक निवासी बसई भदोरिया क्षेत्र के आरक्षित जंगल से अवैध मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। खनन माफिया लड़ाई-झग-झगड़ा पर आमदा हो गए।
गाली गलौज की। महिला वनकर्मी से अभद्रता करने लगे। मौके से रामबरन पुत्र रामसेवक ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गया। बताया गया है कि आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वन विभाग की टीम किसी तरह जान बचाकर लौटी। सरकारी कार्य में बाधा डालने और महिला कर्मचारी से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर
आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान
बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे
आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे
‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा
सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला
सरप्राइज के बहाने ननद पर जानलेवा हमला, भाभी ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू-चिमटे से गोदा
