मायावती ने सपा के PDA को बताया छलावा, कहा- BSP ही बहुजन समाज की असली हितैषी (Mayawati news)
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कांशीराम की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को विशुद्ध ‘छलावा’ करार दिया है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की कथनी और करनी में भारी अंतर है। मायावती ने आरोप लगाया कि ये दल चुनाव के समय बहुजन समाज का वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वर्गों को तिरस्कृत कर देते हैं।
मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यह बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि केवल बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली ‘असली पार्टी’ है। बसपा प्रमुख ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नक्शेकदम पर चलने वाली बसपा ही बहुजन समाज का कल्याण कर सकती है। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे बसपा से जुड़कर सच्चे, ईमानदार व ‘मिशनरी आंबेडकरवादी’ बनें और सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करें। उनका लक्ष्य संविधान में दिए गए अधिकारों को जमीन पर लागू करना है।
बसपा प्रमुख ने बहुजन समाज के लोगों को सपा, कांग्रेस और भाजपा से सावधान रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि ये पार्टियां बहुजन समाज के लिए काम की कम और नाम की ज्यादा हैं। मायावती ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह बसपा संस्थापक कांशीराम को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने में और विलंब न करे। उन्होंने कहा कि देश में संविधान की मंशा के अनुसार समतामूलक समाज तैयार करने में कांशीराम का ऐतिहासिक योगदान रहा है।
मायावती ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बसपा ‘बातें कम और काम अधिक’ की नीति में विश्वास करती है, जबकि दूसरी पार्टियां केवल हवाहवाई बातों, लुभावनी घोषणाओं और ‘अच्छे दिन’ के हसीन सपनों के माध्यम से जनता को बरगलाना चाहती हैं।
Lucknow News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति
लखनऊ: साइबर फ्रॉड से दो लोगों के खातों से 6.80 लाख रुपये पार
लखनऊ में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल कल से, खिलाड़ी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सरकारी योजनाओं पर BJP सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान, UP politics news में बवाल
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मालिकों पर केस दर्ज (Kanpur news)
Kanpur gas connection news: कानपुर में 1.5 लाख कनेक्शन बंद, 9 महीने से नहीं लिया था सिलेंडर
Kanpur gas connection: 9 महीने से सिलेंडर नहीं लेने वाले 1.5 लाख कनेक्शन बंद, जानिए क्या है नया नियम
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार
