मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दबाव में नहीं आएंगे: कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय
रांची। राज्य की कांग्रेस नेत्री और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर महागठबंधन की सरकार को अस्थिर करने के लिए अफवाहें फैलाने और भ्रम का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने महागठबंधन को एकतरफा और सशक्त जनादेश दिया है, और भाजपा का गठबंधन को कमजोर करने का हर प्रयास विफल होगा।
दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी भी भाजपा के दबाव, प्रपंच या चाल के सामने घुटने नहीं टेके। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो व्यक्ति राज्य के हित और जनता की भावनाओं के सम्मान के लिए जेल जाने का जोखिम उठा सकता है, वह भाजपा के किसी भी षड्यंत्र के आगे नहीं झुकेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि महागठबंधन की सरकार बहुत मजबूती से चल रही है और भविष्य में भी चलती रहेगी। पांडेय सिंह ने सरकार को ‘अबुआ सरकार’ बताते हुए कहा कि यह झारखंड की आवाज और ताकत का प्रतीक है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक गलियारों में गठबंधन की स्थिरता को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, कांग्रेस नेत्री के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि गठबंधन में शामिल दल एकजुट हैं और किसी भी बाहरी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। इससे पहले भी अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री सोरेन के दृढ़ संकल्प और महागठबंधन की सरकार की मजबूती पर भरोसा जताया है।
JSSC CGL रिजल्ट पर से रोक हटी, हाई कोर्ट ने SIT जांच जारी रखने का दिया आदेश
फर्जी SC सर्टिफिकेट पर RIMS में दाखिला: छात्रा का नामांकन रद्द, प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल
झारखंड में 12 लाख संदिग्ध मतदाता चिन्हित, सूची मिलान पर जोर
झारखंड में राशन वितरण में पारदर्शिता, डीलरों को मिली 4जी ई-पोश मशीनें
140 करोड़ की बकाया वसूली: झारखंड बिजली विभाग के तीन खाते फ्रीज
RIMS को मिला 10वां देहदान: काबेरी दास का पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा के लिए समर्पित
