मथुरा की बेटियों ने वॉलीबॉल में किया कमाल, कुमकुम चिकारा बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
मथुरा। रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 11वें गौरीलाल गोयल स्मृति दिवस के अवसर पर रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इस आयोजन में जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया, जहां छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रतनलाल स्कूल की टीम में जिया, रिद्धि, सुरभि, अनुष्का, सौम्या, कुमकुम चिकारा, तनिष्का और रश्मि जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान छात्राओं ने अपनी टीम भावना, अनुशासन और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुमकुम चिकारा ने अपने शानदार खेल के दम पर सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी (Best Player) की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
कुमकुम की इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवांवित किया। उनकी सफलता पर प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और प्रबंधक बांके बिहारी शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेल शिक्षिका श्रद्धा सारस्वत को भी छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए बधाई दी।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
