0

मतदाता सूची में अनियमितताओं पर सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

By Dec 2, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में व्याप्त खामियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं। सोमवार को पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध न कराए जाने, गणना प्रपत्रों का वितरण न होने और मतदाताओं के फार्म गलत तरीके से श्रेणी तृतीय में जमा किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताओं की ओर आयोग का ध्यान आकर्षित किया है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को सौंपे एक ज्ञापन में कहा कि मऊ जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं के गणना प्रपत्र नियम के विपरीत श्रेणी तृतीय में भरकर जमा किए गए हैं, जबकि अधिकांश मतदाताओं ने अपने नाम 2003 में दर्ज होने या अपने माता-पिता के नाम के संबंध में सही विवरण प्रदान किया था।

इसके अतिरिक्त, सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र, बांदा के बबेरू विधानसभा क्षेत्र और गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र जैसे कई प्रमुख इलाकों में बड़ी संख्या में मतदाताओं को गणना पत्र बांटे ही नहीं जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में तो कई मतदेय स्थलों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची ही उपलब्ध नहीं कराई गई है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कई स्थानों पर बूथ लेवल अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि उन्हें निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। सपा ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए संबंधित क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रह सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद: 99 वर्षीय महिला की सीने में दर्द से मौत, ओपीडी में मरीजों की भीड़

गाजियाबाद जिला संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को एक 99 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सीने में तेज दर्द होने के बाद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद महिला को...
By Dec 2, 2025

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम: बंद एग्जिट और छोटे साइनेज से यात्री परेशान

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर मेरठ जाने की दिशा में आइपीईएम कॉलेज के पास स्थित एग्जिट प्वाइंट को बंद करने के निर्णय से वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही...
By Dec 2, 2025

गाजियाबाद में GDA का बुलडोजर गरजा, 50 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मुरादनगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने करीब 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और अनाधिकृत...
By Dec 2, 2025

कॉल डिटेल्स ने खोला अनिल की हत्या का राज, झाड़ियों में मिला था कंकाल

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। हापुड़ रोड पर बंद पड़ी मोदीपोन फैक्ट्री परिसर में 12 नवंबर से लापता एक फैक्ट्री कामगार अनिल कुमार (38) का कंकाल रविवार को झाड़ियों...
By Dec 2, 2025

गाजियाबाद में अवैध कट बंद, ट्रैफिक पुलिस का एक सप्ताह का विशेष अभियान शुरू

शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों की समस्या को देखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज किया है। इस एक सप्ताह तक चलने...
By Dec 2, 2025

गाजियाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, ऑटोमेटेड टेस्ट सेंटर का उद्घाटन

गाजियाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। सोमवार को जिले के पहले प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के...
By Dec 2, 2025

गाजियाबाद की सोसायटी में कृत्रिम बारिश, प्रदूषण से राहत की नई पहल

गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन में स्थित ब्रेव हार्ट्स सोसायटी ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एक अभिनव तरीका अपनाया है। सोसायटी की एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स (एओए) ने कृत्रिम बारिश का आयोजन...
By Dec 2, 2025

जीडीए की मेगा नीलामी फ्लॉप: 73 में से सिर्फ 2 प्लॉट पर लगी बोली, वो भी कम दाम पर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा इंदिरापुरम में आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों को बेचने के लिए आयोजित मेगा नीलामी उम्मीदों के विपरीत फ्लॉप साबित हुई। हिंदी भवन ऑडिटोरियम में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 73...
By Dec 2, 2025

साझा करें