कानपुर में मास्टरमाइंड ओपन चेस टूर्नामेंट संपन्न, सनी मैथ्यू और अंशु पाठक बने विजेता
कानपुर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम मास्टरमाइंड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन अवधपुरी में किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के कुल 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छह राउंड तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में सनी मैथ्यू, अंशु पाठक, ऋषभ निषाद और आदित्य सिंह सेंगर ने जीत हासिल की। अंडर-9 वर्ग में दृष्टा अग्रवाल (बालिका) और अधिराज राठौर (बालक) विजेता बने। अंडर-11 के बालक वर्ग में कृष्णांग श्रीवास्तव ने बाजी मारी।
अंडर-13 के बालक वर्ग में श्रेयांश शर्मा, अमोघ श्रीवास्तव, नक्षत्र मिश्रा और बालिका वर्ग में आकृति गुप्ता, नव्या राठौर, अनन्या गुप्ता विजेता बनीं। अंडर-15 के बालिका वर्ग में प्रिया अवस्थी, सान्वी गुप्ता, एंजेलिना गोस्वामी और बालक वर्ग में दिव्य राजपूत, कृष्णा पी ठाकुर विजेता बने।
अन्य वर्गों में, अंडर-7 बालिका वर्ग में एलिस गोस्वामी विजेता बनीं, जबकि यंगेस्ट गर्ल का पुरस्कार अक्षिता तिवारी को मिला। महिला वर्ग में निकिता और कृष्णा गोस्वामी ने जीत हासिल की। महिला 35 वर्ष से अधिक वर्ग में कविता अग्रवाल अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा और राजेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी, Mark Zuckerberg बनकर किया Cyber fraud
कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी पैर छूते हैं’ कहने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल (Kanpur news)
कानपुर में Gas Cylinder Crisis: छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा महंगाई का बोझ, भोजनालय बंद होने के कगार पर
Kanpur news: CSJMU के छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को सौंपा ज्ञापन
Kanpur में Census 2027 की तैयारी शुरू, 13 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे तैनात
Kanpur news: कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं’ वीडियो वायरल
Kanpur cyber crime: मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी
