कानपुर के तलाक महल में भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक; दो लोगों को बचाया गया | Kanpur fire news
कानपुर के बेकनगंज इलाके में स्थित तलाक महल में शनिवार को भीषण आग लगने से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की शुरुआत एक मिठाई की दुकान से हुई और देखते ही देखते यह बगल की बिरयानी की दुकान तक फैल गई।
स्थानीय निवासी मो. शमीम के मुताबिक, उनकी दो मिठाई की दुकानें हैं और पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है। शनिवार को उनकी दुकान में आग लग गई, जिसने जल्द ही पड़ोसी बिरयानी की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
लाटूश रोड और कर्नलगंज से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को पता चला कि बिरयानी की दुकान के भूतल पर दो लोग सो रहे हैं। उन्हें तुरंत खोजकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा, दुकानों में रखे एलपीजी सिलेंडरों को भी आग की चपेट में आने से पहले बाहर निकाला गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ब्रह्मानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव का समापन, सोनाली और मुस्कान बनीं विजेता (Kanpur news)
Kanpur Bar Election: प्रत्याशियों ने ठुकराई कंप्यूटर मतगणना, अब पुराने तरीके से होगी गिनती
कानपुर में गुरु हरि राय साहब का प्रकाश पर्व, शबद-कीर्तन से संगत निहाल (Kanpur news)
Kanpur Metro: आईआईटी-नौबस्ता अप-लाइन पर टेस्टिंग की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगा ट्रायल
कानपुर पुलिस कमिश्नर ने किया रामादेवी चौराहे का निरीक्षण, ट्रैफिक जाम पर दिए सख्त निर्देश (Kanpur news)
Kanpur Cricket News: रोमांचक मुकाबले में आरपीसीए श्याम नगर ने चैलेंजर्स इलेवन को हराया
कानपुर के तलाकमहल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक (Kanpur fire news)
कानपुर में KDA संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, काम के तनाव में था (Kanpur news)
