0

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग, 23 की मौत; पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

By Dec 10, 2025

गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में बीती रात भीषण आग लगने से 23 लोगों की दुखद मौत हो गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट को माना जा रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे हैं। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पोस्ट शेयर करते हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “उत्तरी गोवा में हुई आग की घटना से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात करके हादसे की जानकारी ली है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी।”

गोवा हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

गोवा पुलिस के अनुसार, आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में इसकी वजह सिलेंडर ब्लास्ट को माना जा रहा है। हादसे में 3 महिलाओं समेत 23 लोगों की मौत हुई है। यह ब्लास्ट रात को लगभग 12:04 बजे हुआ। सीएम प्रमोद सावंत ने सीएम प्रमोद सावंत ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोवा क्लब आग: डांसर ने सुनाई खौफनाक दास्तान, ‘शॉर्ट सर्किट से लगी आग, क्रू मेंबर ने बचाई जान’

गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बाल-बाल बची कजाकिस्तान की डांसर क्रिस्टीना ने इंडिया टुडे से बात करते हुए अपनी...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: परिवार की स्थिति सुधारने के सपने रह गए अधूरे, 25 लोगों की लील ली जान

झारखंड के तीन नौजवान एक वर्ष पहले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए गोवा आए थे और बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में कुक का काम करने लगे थे। लेकिन शनिवार-रविवार...
By Dec 10, 2025

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: 25 लोगों की दर्दनाक मौत, उत्तराखंड के मनीष की भी गई जान, परिवार में मातम

गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियों को लील लिया। इस दुखद घटना में उत्तराखंड के चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव निवासी मनीष सिंह महर (22)...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद एक्शन, नाइटक्लब मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद राज्य सरकार एक्शन में आ गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी बीच गोवा पुलिस ने क्लब के...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: सीएम सावंत ने किया बड़ा खुलासा, ‘आंतरिक आतिशबाजी और सीमित निकास ने ली 25 लोगों की जान’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी भीषण आग आंतरिक आतिशबाजी के कारण लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि क्लब में सीमित निकास द्वारों...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद गिरफ्तार हुआ नाइट क्लब का सह-मालिक, खुद को बताया ‘स्लीपिंग पार्टनर’, मालिकों पर फोड़ा ठीकरा

गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियां लील लीं। इस भयावह घटना के बाद, क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दो दिनों...
By Dec 10, 2025

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, 100 लोग डांस फ्लोर पर थे जब लपटें उठीं; चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक दास्तान

उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में रविवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए। शुरुआती जांच...
By Dec 10, 2025

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत; चश्मदीदों ने बताया- ‘ब्लास्ट के बाद लगी आग’

देश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में शुमार गोवा के एक नाइट क्लब में बीती रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान क्लब...
By Dec 10, 2025

साझा करें