महंगी मांगों से तंग मजदूर ने चुनरी से फंदा लगाकर की आत्महत्या
पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को प्रेम विवाह करना महंगा पड़ गया। पत्नी की लगातार बढ़ती मांगों से परेशान होकर उसने अपनी पत्नी की चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक के स्वजन ने जानीपुर थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय सैयद आलम के रूप में हुई है, जो आदमपुर पिपलावां का निवासी था। उसने करीब एक साल पहले मुर्गियाचक निवासी सादिया प्रवीण के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों जानीपुर में एक किराए के मकान में रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद से ही पत्नी सादिया की मांगें लगातार बढ़ती जा रही थीं, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव बना रहता था। इसी पारिवारिक कलह और तंगहाली के चलते सैयद आलम ने बुधवार को यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक डायरी मिली, जिसे मृतक की पत्नी ने लिखा था। इस डायरी में उसने पूरे साल भर की घूमने-फिरने और अन्य गतिविधियों की विस्तृत योजनाएं बनाई हुई थीं। पुलिस का कहना है कि सैयद आलम मजदूरी करता था और अपनी पत्नी की हर मांग को पूरा करने में असमर्थ था। इसी आर्थिक तंगी और मांगों को लेकर उपजे विवाद ने अंततः युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पत्नी सादिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
पटना-मसौढ़ी मार्ग बनेगा फोरलेन: संपतचक से परसा बाजार तक कनेक्टिविटी में होगा सुधार
तेजस्वी के पुराने बयान पर विजय चौधरी का पलटवार, नीतीश के नेतृत्व की जमकर की तारीफ
बिहार की राजनीति में पाला बदलने की अटकलें तेज, चिराग और तेजस्वी के बयान से गरमाई चर्चा
बिहार में 17 हजार करोड़ की लागत से बिछेगी 400 KM नई रेल लाइन
बालिग की मर्जी सर्वोपरि: हाईकोर्ट ने युवती को पति संग जाने की दी इजाजत
पीएचईडी में बड़ी कार्रवाई: 5 जेई निलंबित, 4 एसडीओ और 1 ईई पर भी गिरी गाज
BPSC AEDO भर्ती: 935 पदों पर आवेदन का दूसरा मौका, जानें कब तक करें अप्लाई
राहुल-तेजस्वी की ‘गायब’ होने की आदत पर मंत्री का तंज, विपक्ष पर साधा निशाना
